गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की पहल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की पहल

विधानसभा सत्र के दौरान गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने संकल्प

देहरादून : उत्तराखंड विधानसभा सत्र के दूसरे दिन गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए संकल्प प्रस्तुत किया गया, ऐसा करने वाली उत्तराखंड की विधायिका देश की पहली विधायिका बन गई है। पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने सदन में संकल्प प्रस्ताव रखा। विधानसभा का यह संकल्प अब भारत सरकार को भेजा जाएगा। बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए पशुपालन मंत्री रेखा आर्य ने संकल्प प्रस्ताव रखा।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, भाजपा विधायक संजय गुप्ता और विनोद चमोली, निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने भी संकल्प प्रस्ताव में भाग लिया। चर्चा के बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचमद अग्रवाल ने संकल्प को पारित करने की घोषणा की। विधानसभा का यह संकल्प अब भारत सरकार को भेजा जाएगा।

स्वामी नित्यानंद का अजीब बयान, कहा -ऐसी गाय तैयार करूंगा, जो बोलेगी संस्कृत

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि हमें गाय को राष्ट्रमाता मनाने पर कोई आपत्ति नहीं, लेकिन सरकार को चाहिए कि वह खानापूर्ति नहीं, बल्कि गाय की रक्षा करे। सरकार सिर्फ केंद्र तक गाय को राष्ट्रमाता मानने को लक्ष्य रख रही है, गाय तो पहले से ही माता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।