Parliament Security Breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में Retired DSP का बेटा पुलिस हिरासत में Parliament Security Breach: Retired DSP's Son In Police Custody In Parliament Security Breach Case
Girl in a jacket

Parliament security breach: संसद सुरक्षा चूक मामले में Retired DSP का बेटा पुलिस हिरासत में

Parliament security breach

दिल्ली पुलिस ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन (Parliament security breach) के मामले में कर्नाटक के एक युवक को हिरासत में लिया है। आधिकारिक सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पेशे से इंजीनियर और सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के बेटे साईकृष्ण जगली को बुधवार रात जिला मुख्यालय बागलकोट के विद्यागिरी स्थित उसके घर से पकड़ा गया। जगली बेंगलुरु में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है और मैसूरु निवासी मनोरंजन डी का दोस्त बताया जाता है। जगली पिछले हफ्ते लोकसभा कक्ष में घुसपैठ करने वाले दो घुसपैठियों में से एक था।

  • दिल्ली पुलिस ने संसद में सुरक्षा उल्लंघन के मामले में कर्नाटक के एक युवक को हिरासत में लिया है
  • पेशे से इंजीनियर साईकृष्ण जगली को उसके घर से पकड़ा गया
  • जगली बेंगलुरु में एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करता है
  • साईकृष्ण जगली पिछले हफ्ते लोकसभा कक्ष में घुसपैठ करने वाले दो घुसपैठियों में से एक था

मनोरंजन का रूममेट था साईकृष्ण जगली

सूत्रों ने बताया कि जगली अपने कॉलेज के दिनों में मनोरंजन का रूममेट भी था, दोनों छात्रावास में एक ही कमरे में साथ रहते थे। जगली की बहन स्पंदा ने कहा कि दिल्ली पुलिस की एक टीम आई और उसके भाई को अपने साथ ले गई। स्पंदा ने कहा, ‘‘यह सच है कि दिल्ली पुलिस आई थी। मेरे भाई से पूछताछ की गई। हमने पूछताछ में पूरा सहयोग किया।’’ स्पंदा ने कहा कि उसके भाई ने कुछ भी गलत नहीं किया है। उसने कहा, मनोरंजन और साईकृष्ण जगली दोनों रूममेट थे। वर्तमान में मेरा भाई घर से काम करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + 9 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।