पोक्सो ई-बाक्स पर कर सकते है शिकायत दर्ज - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पोक्सो ई-बाक्स पर कर सकते है शिकायत दर्ज

NULL

नई दिल्ली : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने कहा है। कि साइबर अपराध और बच्चों को शिकार बनाने वाली घटनाओं को देखते हुए यौन अपराध बाल संरक्षण (पोक्सो ) के ई-बॉक्स में अपनी शिकायत दर्ज कराया जा सकता है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के मुताबिक साइबर अपराध तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ और बाल अश्लील फिल्मों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाये जायेंगे ।तथा इन अपराधों की शिकायतें दर्ज कराने के लिये पोक्सो के ई-बॉक्स का विस्तार किया जायेगा।

cyber crime

                                                                                                source

मंत्रालय के मुताबिक ऐसी किसी भी घटना से पीडि़त अथवा उनके परिजन और मित्र बहुत ही सरल तरीके से आयोग के वेबसाइट के ई-बाक्स में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा ई-मेल और फोन नम्बर 9868235077 से भी अपनी शिकायत आयोग तक पहुँचा सकते है। एनसीपीसीआर के द्वारा र्निमित पॉक्सो के ई-बॉक्स बाल यौन शोषण के शिकायत दर्ज कराने का एक सरल माध्यम है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने गत वर्ष इसका उदघाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + ten =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।