लोकसभा के साथ विधानसभा में भी हमारी जीत पक्की : विजय गोयल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

लोकसभा के साथ विधानसभा में भी हमारी जीत पक्की : विजय गोयल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल को

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री विजय गोयल लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल को लेकर खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली की सातों सीटे जीतेगी अब यह पक्का हो गया है। विजय गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छवि एवं दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबले का पार्टी को बड़ा फायदा हुआ है और इसका विधानसभा चुनाव में भी बड़ा अच्छा असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र और राज्य (विधानसभा) में एक ही पार्टी की सरकार होगी तो दिल्ली का ज्यादा विकास होगा और केन्द्र और राज्य के झगड़े भी नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार होगी तो पूर्णराज्य के स्टेट वाला भी कोई मसला नहीं होगा।

गोयल ने आगे कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे दर्शा रहे हैं कि जनता ने दोबारा नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में विश्वास जताया है। जनता के इसी विश्वास के साथ हम आगे बढ़ते हुए दिल्ली एवं देश को विकास की नई राह पर ले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।