संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपने चरम पर है : सिद्धार्थन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

संगठन पर्व सदस्यता अभियान अपने चरम पर है : सिद्धार्थन

सिद्धार्थन ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में अपनी मेहनत व संगठन के प्रति जिम्मेदारी को निभाते हुए

नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश भाजपा ने संगठन पर्व सदस्यता अभियान को गति देने के लिए मंगलवार को आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर सदस्यता अभियान चलाकर नए सदस्यों को बनाने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। शाहदरा, झिलमिल कॉलोनी, गुरुद्वारा छोटे साहिबजादे फतेह नगर, हनुमान मंदिर, मादीपुर और करोलबाग में प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रभारी संजय मयूख ने कहा कि सभी लोगों को दिल्ली के घर-घर तक जाकर जन सम्पर्क के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारें मे बताकर उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलवानी है। सदस्यता अभियान अपने लक्ष्य के नजदीक शिखर पर पहुंच चुका है। प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में अपनी मेहनत व संगठन के प्रति जिम्मेदारी को निभाते हुए लोगों को पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनाया है। सदस्यता अभियान को हम सभी को मिलकर दिल्ली के गली-मोहल्लों तक ले जाना है और लोगों को भाजपा का सदस्य बनाना है।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने कहा कि संगठन पर्व सदस्यता अभियान दिल्ली में कार्यकर्ताओं का उत्सव बन चुका है। 11 अगस्त को संगठन पर्व का समापन होना है ऐसे में लक्ष्य को नजदीक पाकर क्षेत्र में हमें और अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पूर्वाचल मोर्चा के अध्यक्ष मनीष सिंह ने कहा कि उत्तर-प्रदेश व बिहार से आने वाले समस्त पूर्वांचल के लोगों का उत्साह सदस्यता अभियान में विशेष रूप से नजर आ रहा है। 
संगठन के विस्तार के लिए अहम सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं की मेहनत अतुलनीय है जिसके दम पर आज भाजपा परिवार बढ़ता ही जा रहा है। सिख प्रकोष्ठ के संयोजक कुलदीप सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है जिसका परिणाम दिल्ली में भाजपा के सदस्यों की लगातार बढ़ती संख्या है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।