विपक्षी नेताओं का राष्ट्रीय राजधानी में शक्ति प्रदर्शन , बोले - मोदी को हटाओ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

विपक्षी नेताओं का राष्ट्रीय राजधानी में शक्ति प्रदर्शन , बोले – मोदी को हटाओ

विपक्षी नेताओं के एक विशाल समूह ने बुधवार को लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

विपक्षी नेताओं के एक विशाल समूह ने बुधवार को लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने को कहा। नेताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली।

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि जनता और असली राष्ट्रवादियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती भारत को सुरक्षित व एक बेहतर स्थान बनाने की है और इसके लिए मोदी शासन को समाप्त करने की जरूरत है।

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा जंतर-मंतर पर आयोजित एक रैली में उन्होंने कहा, ‘हम सभी को राष्ट्र को बचाना है और ‘चौकीदार’ को उसके पद से हटाना है। यह लड़ाई (लोकसभा चुनाव) मोदी और जनता के बीच की लड़ाई होगी।’ येचुरी ने महाभारत के किरदारों की तुलना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं से की।

पुडुचेरी : बंधक बनीं किरण बेदी ? आगे मुख्यमंत्री, पिछले गेट पर मंत्रियों का धरना

उन्होंने कहा, ‘100 कौरवों में से लोग केवल दुर्योधन व दुशासन को ही जानते हैं। इसी तरह भाजपा में से हम केवल (नरेंद्र) मोदी और (अमित) शाह को ही जानते हैं।’

आरएसएस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, ‘वे महाभारत की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा की राजनीति दुशासन की राजनीति है। राष्ट्र को बचाने के लिए इस महाभारत के शकुनी मामा को राजनीति से दूर रखा जाना चाहिए, जो कि नागपुर में बैठे हैं।’

इस रैली में हिस्सा लेने वालों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, माकपा के डी. राजा, राकांपा के शरद पवार, लोकतांत्रिक जनता दल के शरद यादव, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला, द्रमुक की कनिमोझी और समाजवादी पार्टी के राम गोपाल यादव शामिल हैं।

दिल्ली में कांग्रेस-आप के बीच तनाव के बावजूद आप के निमंत्रण पर कांग्रेस की तरफ से आनंद शर्मा पहुंचे थे। ‘रीमूव डिक्टेटरशिप, सेव डेमोक्रेसी’ रैली में हजारों लोग पहुंचे थे। आप नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया और गोपाल राय भी इस दौरान मौजूद रहे।

माकपा के राजा ने सत्ता में बैठी भाजपा को भारत व लोकतंत्र के लिए खतरा करार दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ‘अगर आप राष्ट्र को बचाना चाहते हैं, तो आइए भाजपा को हटाने के लिए एक हो जाएं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।