शादी के 5 महीने बाद ही विवाहिता ने लगाई फांसी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

शादी के 5 महीने बाद ही विवाहिता ने लगाई फांसी

दयालपुर इलाके में नवविवाहिता द्वारा शादी के 5 महीने बाद खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। हालांकि

पूर्वी दिल्ली : दयालपुर इलाके में एक नवविवाहिता द्वारा शादी के पांच महीने बाद ही खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। हालांकि मृतका फरहा (19) के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला को दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। घटना के दो घंटे पहले भी उसका पति उससे झगड़ा करके गया था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। वहीं पुलिस को उसके कमरे से कुछ कागज मिले हैं। जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि उसमें सुसाइड नोट नहीं है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, फरहा परिवार सहित ब्रजपुरी इलाके में रहती थी।

परिवार में पिता नफिस अहमद, मां रानी दो बहन एक भाई है। फरहा की बहन रूबी ने बताया कि फरहा की शादी 1 जुलाई 2018 को मंडोली निवासी अयान के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद से ही अयान उसके साथ मारपीट करने लगा था। वह उसे दहेज के लिए भी परेशान करता था। उससे परेशान होकर करीब 2 माह पूर्व महिला अपने मा​यके आ गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।