द्वारका में छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में एक गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

द्वारका में छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के मामले में एक गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है। आरोपी ने लड़की को ‘फ्रूटी’ का प्रलोभन दिया उस

द्वारका के सेक्टर 23 में छह वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 24 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर की है। आरोपी ने लड़की को ‘फ्रूटी’ का प्रलोभन दिया उस समय वह घर के बाहर खड़ी थी और उसे एक सुनसान जगह पर ले गया। 
पुलिस ने बताया कि बच्ची सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ी मिली और नजदीक से गुजर रहे लोगों ने उसे देखा। उन्होंने बताया कि शुरू में उसे दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया जहां से बाद में उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 
पुलिस ने बताया कि जब एक महिला अधिकारी ने उसका पता या उसके माता-पिता का नाम पता करना चाहा तो वह नहीं बता पाई। पुलिस ने उस इलाके की तलाशी ली जहां पीड़िता मिली थी और उसके माता-पिता का पता लगाया। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। फुटेज में नजर आ रहा है कि घटना के दिन लड़की आरोपी के साथ है। 
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “अभियुक्त की पहचान आसान हो गई क्योंकि उसने वही टी-शर्ट पहना हुआ था जो उसने घटना के दिन पहन रखी थी।” उन्होंने बताया कि आरोपी बेरोजगार है और उसी इलाके में रहता है जहां पीड़िता रहती है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
उन्होंने बताया कि आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि एक मामला दर्ज किया गया है और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि क्या आरोपी पूर्व में भी इसी तरह के अपराधों में शामिल रहा है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अस्पताल का दौरा किया और पीड़िता से मुलाकात की। उन्होंने ट्वीट किया छह साल की बलात्कार पीड़िता से अस्पताल में मिली। बच्ची के शरीर के हर अंग पर चोट देख सहम गयी हूं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।