पानी संकट पर विधायक कार्यालय पर फोड़े मटके - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पानी संकट पर विधायक कार्यालय पर फोड़े मटके

रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक कार्यालय पर एक

नई दिल्ली : बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में जारी गम्भीर पेयजल संकट के खिलाफ रविवार को वरिष्ठ भाजपा नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के विधायक कार्यालय पर एक विशाल प्रदर्शन किया। 
प्रदर्शनकारी सुबह मोलड़बंद गांव स्थित शहीद बिजेंद्र सिंह की प्रतिमा के पास एकत्रित हुए और वहां से केजरीवाल हाय-हाय के नारे लगाते हुए विधायक कार्यालय की ओर बढ़े और आम आदमी पार्टी के विधायक कार्यालय पर मटका फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते वरिष्ठ भाजपा नेता बिधूड़ी ने कहा कि यह गम्भीर चिंता का विषय है कि आज पूरे विधानसभा क्षेत्र के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं। 
प्रदर्शनकारियों में दक्षिण दिल्ली जिला भाजपा अध्यक्ष रोहताश कुमार, सेंट्रल जोन के चेयरमैन केके शुक्ला, निगम पार्षद अनामिका सिंह, बिरन्द्री-महेश अवाना, महेश लोहिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश सिंह , भाजपा नेता गगन कसाना, गौरव बिंदल और बदरपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।