शादी के दिन उजड़वाया पंडाल

NULL

पूर्वी दिल्ली : कहावत है ‘पीठ में खंजर घोंपना’ ये कहावत गांधी नगर से आप विधायक अनिल वाजपेयी पर सटीक बैठती है। दरअसल विधायक पर आरोप है कि उन्होंने महावीर स्वामी पार्क के बारात घर में आयोजित होने वाली शादी के ​लिए मौखिक रूप से मंजूरी दी लेकिन विवाह वाले दिन उन्होंने अनुमति न होने का हवाले देते हुए विवाह के लिए लग रहे पंडाल को ही उखड़वा दिया। इस कारण थोड़ी देर के लिए खुशी वाले घर में गम का माहौल बन गया।

हालांकि ऐसे में इलाके के लोग परिवार की मदद के लिए आगे आए और गली में टेंट लगाकर शादी सम्पन्न कराई गई। उधर, बारात को करीब छह घंटे तक सीमापुरी रोड पर इंतजार भी करना पड़ा। परिवार ने विधायक पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के मुताबिक, रमजान अली (58) परिवार सहित कैलाश नगर की चंद्र पुरी में रहते हैं। इनके परिवार में पत्नी जाकिया बानो (56), चार बेटे और दो बेटी हैं। गुरुवार को सबसे छोटी बेटी शमा की शादी के लिए महावीर स्वामी पार्क के बारात घर में पंडाल सज रहा था।

बारातियों की खातिरदारी के लिए खाना भी बनना शुरू हो गया था। सुबह करीब 11 बजे इलाके का जूनियर इंजीनियर (जेई) वहां पहुंचा और उसने पंडाल न लगाने के लिए कहा। इस पर परिवार ने उससे कहा कि विधायक की मंजूरी से शादी की तैयारी चल रही है तो जेई ने कहा कि अगर विधायक उसे बोल दे तो उसे कोई आपत्ति नहीं है। कुछ ही देर बाद विधायक और ​कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। टेंट को उखड़वा दिया गया। बाद में टेंट रोड पर लगाया गया और देर शाम शादी हुई।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये पंजाब केसरी की अन्य रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।