रक्षाबंधन के अवसर पर दो रूट पर दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह जल्दी शुरू होगी, डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी जानकारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रक्षाबंधन के अवसर पर दो रूट पर दिल्ली मेट्रो की सेवा सुबह जल्दी शुरू होगी, डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि पिंक और मैजेंटा लाइन पर दिल्ली मेट्रो की

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि पिंक और मैजेंटा लाइन पर दिल्ली मेट्रो की सेवा रविवार तड़के शुरू हो जाएगी ताकि यात्रियों को रक्षाबंधन के अवसर पर सुविधा हो। सामान्य दिनों में रविवार को फेज-3 गलियारे पर मेट्रो सेवा की शुरुआत सुबह आठ बजे होती है।

डीएमआरसी ने ट्वीट किया, ” रक्षाबंधन के मद्देनजर यात्रियों की सुविधा के लिए मेट्रो सेवाएं 22 अगस्त 2021 (रविवार) को पिंक लाइन पर सुबह साढ़े छह बजे और मैजेंटा लाइन पर सुबह छह बजे शुरू होंगी।” त्रिलोकपुरी के पास एक छोटे खंड के पूरा होने के बाद हाल ही में पिंक लाइन को दोनों छोर से पूरी तरह से जोड़ा गया था।
59 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर या पिंक लाइन, 38 स्टेशनों तक फैला है। वहीं, मैजेंटा लाइन दिल्ली में जनकपुरी पश्चिम और नोएडा में बॉटेनिकल गार्डन को जोड़ती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।