गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी आक्रामक होगी कांग्रेस - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुजरात की तर्ज पर दिल्ली में भी आक्रामक होगी कांग्रेस

NULL

नई दिल्ली: राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही दिल्ली समेत देशभर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। जिस प्रकार राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव में आक्रामक रुख अपनाते हुए सत्तारुढ़ भाजपा समेत प्रधानमंत्री से लगातार कड़े सवाल पूछे, अब दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी राहुल गांधी की तर्ज पर दिल्ली में आक्रामक रुख अपनाएगी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि हमने दिल्ली में एक मजबूज विपक्ष का रोल निभाया है, आने वाले दिनों भी हम दिल्ली सरकार और नगर निगम में भाजपा की पोल खोलने का काम करेंगे।

बढ़ेगा माकन का कद: राहुल गांधी के कांग्रेस का अध्यक्ष पद संभालने के बाद इस बात चर्चा जोरों पर है कि अजय माकन का भी कद जल्द ही बढ़ने वाला है। अजय माकन को राहुल गांधी का करीबी माना जाता है। अजय माकन ने राहुल गांधी की ताजपोशी को जश्न के रूप में मनाने के लिए बीते एक सप्ताह से लगातार दिल्ली के कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया था। इसी कारण शनिवार को बड़ी संख्या में दिल्ली कांग्रेस के कार्यकर्ता अकबर रोड पहुंचे थे।

जल्द होगी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा: राहुल की ताजपोशी के बाद अब दिल्ली कांग्रेस में चर्चा तेज हो गई है कि लंबे समय से लटकी ब्लॉक अध्यक्षों की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी। गौरतलब है दिल्ली में कांग्रेस के 280 ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट बनकर तैयार है, लेकिन लंबे समय से कभी आपसी विवादों के चलते यह लिस्ट लटकी है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही दिल्ली कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष बना दिए जाएंगे। जिससे दिल्ली में जमीनी लेवल पर कांग्रेस का संगठन मजबूत करने का काम किया जाएगा।

केजरीवाल ने दी राहुल गांधी को बधाई: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को नई जिम्मेदारी संभालने की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, राहुल जी आपको इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए बधाई। आपके भविष्य के सभी प्रयासों एवं कदमों के लिए मेरी बहुत-बहुत बधाई। राहुल गांधी ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी औपचारिक रूप से संभाल ली। जिसे लेकर कांग्रेस नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उल्लास का माहौल है।

हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।