Odd-Even : महिलाओं, दोपहिया और सीएनजी वाहनों को छूट के लिए परिवहन विभाग की राय मांग रहे हैं CM केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Odd-Even : महिलाओं, दोपहिया और सीएनजी वाहनों को छूट के लिए परिवहन विभाग की राय मांग रहे हैं CM केजरीवाल

दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सम-विषम योजना लागू करने का निर्णय किया है।

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने सम-विषम योजना में महिलाओं, दोपहिया और सीएनजी वाहनों को छूट देने के मामले में परिवन विभाग की राय मांगी है। यह योजना 4-15 नवंबर तक लागू होनी है। 
परिवहन विभाग के सूत्रों ने बताया कि 2016 की तरह इस बार भी सरकार महिलाओं, दोपहिया और सीएनजी वाहनों को छूट दे सकती है। विभाग से तीन दिन के भीतर मौजूदा सार्वजनिक परिवहन की क्षमता की जानकारी देने को कहा गया है। इसी के आधार पर सरकार लोगों को छूट देने का फैसला लेगी। 
दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए सम-विषम योजना लागू करने का निर्णय किया है। सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, केजरीवाल ने पहले की भांति महिलाओं को छूट देने पर विचार करने को कहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।