दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक, सक्रिय मामले अब 3,700 के करीब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक, सक्रिय मामले अब 3,700 के करीब

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान नये मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की संख्या अधिक होने से सक्रिय मामले अब 3,700 के करीब रह गए हैं। राहत की एक और बात यह है कि राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.70 फीसदी पहुंच गयी है। दिल्ली में शुक्रवार को सक्रिय मामले 389 और घटकर अब 3,779 रह गये। राजधानी में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि होने से सक्रिय मामलों में कमी दर्ज की गयी है। 
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज जारी बुलेटिन के अनुसार इस अवधि में 444 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,29,282 तक पहुंच गयी है जबकि 823 और मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोना मुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 6,14,849 हो गयी। राजधानी में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 97.70 फीसदी पहुंच गयी है। 
इस दौरान 10 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ 10,654 पर पहुंच गया है। राजधानी में मृत्यु दर महज 1.69 फीसदी रह गयी है। मृतकों के मामले में पूरे देश में दिल्ली चौथे स्थान पर है। राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 75,724 नमूनों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही अब तक हुई जांच संख्या बढ़कर 92.34 लाख के पार पहुंच गयी है। प्रत्येक 10 लाख आबादी पर जांच का औसत 4,86,025 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।