हवाई यात्रियों की संख्या पहुंची 1 करोड 74 लाख - Punjab Kesari
Girl in a jacket

हवाई यात्रियों की संख्या पहुंची 1 करोड 74 लाख

NULL

 नई दिल्ली : घरेलू मार्गों पर हवाई यात्रियों की संख्या इस साल मई में 17 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि के साथ एक करोड़ के पार पहुँच गयी। यह पहला मौका है जब यह आँकड़ा एक करोड़ के पार पहुँचा है। नगर विमान महानिदेशालय के अनुसार, इस साल मई में देश में हवाई यात्रियों की संख्या 1 करोड़ एक लाख 74 हजार रही जो मई 2016 के 86 लाख 69 हजार से 17.36 प्रतिशत ज्यादा है।

jetairway

                                                                                           source

साल के पहले पाँच महीनों में जनवरी से मई के दौरान हवाई यात्रियों की संख्या 17.63 प्रतिशत बढ़ते हुये चार करोड़ 65 लाख 87 हजार पर पहुँच गयी। पिछले साल इसी अवधि में यह तीन करोड़ 96 लाख चार हजार रही थी। घरेलू हवाई यातायात में बाजार हिस्सेदारी के मामले में 41.2 प्रतिशत यात्रियों के साथ इंडिगो पहले स्थान पर रही। वहीं 15.2 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ जेट एयरवेज दूसरे स्थान पर और सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया 13 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही।

air india

                                                                                               source

किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट की बाजार हिस्सेदारी 12.6  तिशत, गो एयर की 8.5 प्रतिशत तथा विस्तारा और एयर एशिया दोनों की 3.3 प्रतिशत रही। भरी सीटों के साथ उड़ान भरने में स्पाइसजेट ने एक बार फिर बाजी मार ली है। उसका पैसेंजर लोड फैक्टर 94.3 प्रतिशत रहा। इस मामले में 93 प्रतिशत के साथ गो एयर दूसरे और 91.1 प्रतिशत के साथ इंडिगो तीसरे स्थान पर रही। इस मामले में बड़ी एयरलाइंसों में एयर इंडिया 80.9 प्रतिशत के साथ सबसे पीछे रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।