Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ खतरनाक हादसा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Noida News: यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ खतरनाक हादसा, एक की मौत, 20 से ज्यादा घायल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया।कंटेनर और बस में टक्कर

यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह घने कोहरे की वजह से दर्दनाक हादसा हो गया। कंटेनर और बस में टक्कर हो गई जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए।पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) अभिषेक वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह झांसी से दिल्ली की तरफ आ रही एक निजी बस यमुना एक्सप्रेसवे के ईस्टर्न पेरीफेरल पुल के पास आगे चल रहे कंटेनर से टकरा गई। 
कोहरे के कारण हुआ हादसा 
आपको बता दें  घना कोहरा होने के कारण बस चालक को कंटेनर दिखाई नहीं दिया तथा बस कंटेनर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर यमुना एक्सप्रेसवे से करीब 30 फुट नीचे जा गिरी।उन्होंने बताया कि इस घटना में बस में सवार 60 यात्री बस के अंदर फंस गए। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद बस के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया।
 20 लोग गंभीर रूप से घायल 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस हादसे में शमशेर सिंह नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में तीन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है।उन्होंने बताया कि कोहरे और ठंड के कारण पुलिस अधिकारियों को बचाव अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।