मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव नहीं मिला : हरदीप सिंह पुरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा का प्रस्ताव नहीं मिला : हरदीप सिंह पुरी

हरदीप सिंह पुरी ने लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार का दिल्ली मेट्रो रेल सेवा में महिलाओं

केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि मेट्रो रेल सेवा में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के संबंध में दिल्ली सरकार ने कोई प्रस्ताव उसके पास नहीं भेजा है। आवास और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को लोकसभा में यह जानकारी दी। तृणमूल कांग्रेस के सौगत राय ने दिल्ली मेट्रो में महिलाओं की मुफ्त यात्रा के संबंध में जानकारी चाही थी। 
1561626882 delhi metro
हरदीप सिंह पुरी ने लिखित उत्तर में बताया कि केंद्र सरकार का दिल्ली मेट्रो रेल सेवा में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने बताया कि मेट्रो रेल में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा की स्वीकृति के लिए दिल्ली सरकार से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है और इसलिए उसे मंजूरी देने का कोई सवाल ही नहीं उठता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।