महापौर-मंत्री के इस्तीफे से सरकार पर कोई संकट नहीं : ममता बनर्जी  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

महापौर-मंत्री के इस्तीफे से सरकार पर कोई संकट नहीं : ममता बनर्जी 

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री और कोलकाता के महापौर सोवन

कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कैबिनेट मंत्री और कोलकाता के महापौर सोवन चटर्जी के इस्तीफे के बाद सरकार पर किसी संकट से इंकार किया। तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चटर्जी ने ममता के निर्देश पर कोलकाता महापौर पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने मंगलवार को आवास एवं दमकल सेवा मंत्री पद भी छोड़ दिये थे।

ममता ने कोलकाता नगर निगम (दूसरा संशोधन) विधेयक 2018 पर चर्चा के दौरान राज्य विधानसभा में कहा, ‘‘कोई संकट नहीं है। कोई भी कभी भी इस्तीफा दे सकता है और इसके प्रावधान हैं। ना ही कोई गलतफहमी है। किसी की निजी समस्याएं भी हो सकती हैं।’’ ममता भाजपा विधायक दिलीप घोष के संशोधन विधेयक को लेकर एक सवाल का जवाब दे रही थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।