निर्भया के माता-पिता ने कहा- निर्भया के लिए न्याय का इंतजार अभी भी है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निर्भया के माता-पिता ने कहा- निर्भया के लिए न्याय का इंतजार अभी भी है

‘‘निर्भया’’ की मां आशा देवी ने कहा, ‘‘हम कई साल से अपनी बेटी को न्याय मिलने का इंतजार

नयी दिल्ली : दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को हुए सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता के माता-पिता ने सोमवार को कहा कि वे न्याय पाने के लिए सात वर्षों से लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उनका इंतजार अभी तक खत्म नहीं हुआ है। 
‘‘निर्भया’’ की मां आशा देवी ने कहा, ‘‘हम कई साल से अपनी बेटी को न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं। दुर्भाग्य से अभी तक हमें न्याय नहीं मिला है लेकिन हम हार नहीं मानेंगे। निर्भया ज्योति ट्रस्ट के जरिए हमारी लड़ाई जारी रहेगी जिसे महिलाओं के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए बनाया गया है। भारत में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और यह बेहद अफसोसजनक है। कानून प्रणाली का काम देश और महिलाओं को सुरक्षा देने का होना चाहिए।’’ 
वह इस वीभत्स घटना के सात साल पूरे होने पर यहां एक कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा, ‘‘अपनी बेटी के दोषियों को फांसी देने की हमारी मांग को लोगों से मिले समर्थन ने हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि घटना के सात साल बाद भी हम दोषियों को मौत की सजा नहीं दे पाए। हम (उन्हें) सजा मिलने का इंतजार कर रहे हैं। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया।’’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।