नफरत फैलाने के आरोप में नूपुर और नवीन समेत 9 लोगों की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नफरत फैलाने के आरोप में नूपुर और नवीन समेत 9 लोगों की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नफरत फैलाने के आरोप में भाजपा से निलंबित नेता नुपूर शर्मा, निष्कासित किए

दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ (इंटेलीजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशन) शाखा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नफरत फैलाने के आरोप में भाजपा से निलंबित नेता नुपूर शर्मा, निष्कासित किए गए नवीन जिंदल सहित कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बता दें कि, हाल ही में नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिपप्णी की थी जिसके उन्हें भाजपा से पांच साल के लिए निलंबित कर दिया गया है।  
पुलिस अधिकारी ने दी जानकारी
इसके अलावा पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है जिनके संदेश के कारण विभिन्न समूहों के लोगों में उकसाने में मदद मिल रही है जिस कारण स्थिति बिगड़ सकती है। इस मामले में हुई प्राथमिकी दर्ज की पुष्टि दिल्ली पुलिस की डीसीपी केपीएस मल्होत्रा ने की है। उन्होंने कहा है कि, कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। और इस मामले में सोशल मीडिया में अशांति पैदा करने के इरादे से झूठी और गलत जानकारी को बढ़ावा देने की धाराएं लगाई गई हैं।

1654746935 delhi police

सोशल मीडिया संस्थाओं की भूमिकाओं की भी जांच कर रही है पुलिस
पुलिस अधिकारी ने बताया कि, प्राथमिकी के अलावा पुलिस विभिन्न सोशल मीडिया संस्थाओं की भूमिकाओं की भी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि, नफरत फैलाने के लिए सोशल मीडिया पर जिन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है उन सभी से दिल्ली पुलिस संपर्क करेगी। बता कि, दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट के ऐसी यूनिट है जो सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखती है।  
नौ लोगों के खिलाफ दर्ज हुई है प्राथमिकी
बता दें कि, नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल समेत पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिनमें अनिल कुमार मीणा, पूजा शकुन, मौलाना मुफ्ती नदीम, गुलजार अंसारी, अब्दुर रहमान, सबा नकवी और शादाब चौहान का नाम शामिल है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।