निक्की यादव हत्याकांड : आरोपी का पिता 25 साल पहले भी मर्डर के आरोप में हुआ था गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

निक्की यादव हत्याकांड : आरोपी का पिता 25 साल पहले भी मर्डर के आरोप में हुआ था गिरफ्तार

आरोपी साहिल गहलोत द्वारा हत्या की जांच कर रही पुलिस को पता चला है की उसके पिता वीरेंद्र

हरियाणा के झज्जर की रहने वाली 24 वर्षीय निक्की यादव हत्या कांड में जाँच कर रहे पुलिस द्वारा एक और अहम खुलासे सामने आये हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी साहिल गहलोत द्वारा हत्या की जांच कर रही पुलिस को पता चला है की उसके पिता वीरेंद्र सिंह को 25 साल पहले भी हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, दावा किया गया है कि आपराधिक रिकॉर्ड की जांच और पूछताछ के दौरान यह पाया गया कि 1997 में एक भूमि विवाद में वीरेंद्र सिंह को एक व्यक्ति की पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शख्स ने गंभीर चोटों के चलते दम तोड़ दिया था।
वीरेंद्र को सत्र न्यायालय ने 2001 में दोषी ठहराया था

1676889278 sahil1

मिली जानकारी के अनुसार, वीरेंद्र को सत्र न्यायालय ने 2001 में दोषी ठहराया था, लेकिन बाद में उसने दिल्ली हाई कोर्ट में अपील की और उसे बरी कर दिया गया। निक्की यादव का शव 14 फरवरी को दिल्ली के बाहरी इलाके मित्रांव गांव में साहिल के ढाबे के फ्रिज में मिला था। उसने 10 फरवरी को उसकी हत्या कर दी थी और उसी दिन दूसरी शादी कर ली। पुलिस ने निक्की से छुटकारा पाने और दूसरी लड़की से शादी करने की साजिश रचने के आरोप में साहिल के पिता, उसके दो चचेरे भाई आशीष और नवीन और दो दोस्तों, अमर और लोकेश को भी गिरफ्तार किया है।
निक्की किसी और से शादी करने से मना कर रही थी : आरोपी साहिल 

1676889440 nikki1

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी साहिल गहलोत से पुलिस हिरासत के दौरान लंबी पूछताछ की गई और खुलासा किया कि निक्की उसे किसी और से शादी करने से मना कर रही थी क्योंकि वे पहले ही 2020 में शादी कर चुके थे। अधिकारी ने कहा, वह 10 फरवरी को साहिल से शादी नहीं करने की गुहार लगा रही थी। हालांकि, साहिल ने अपने पिता, दो चचेरे भाइयों और दो दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और मृतक को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई। अधिकारी ने कहा, साहिल ने हत्या की योजना को अंजाम दिया और उसी दिन अन्य सह-आरोपियों को इसके बारे में सूचित किया और फिर वे सभी शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।