राजधानी दिल्ली लगातार एक क्राइम सिटी बन रही है, अभी आफताब और श्रद्धा का मामला सुलझा भी नहीं था की इतने अब एक और मामले से दिल्लीवासियों की रूह कांप गई है। देश की राजधानी दिल्ली में निक्की यादव हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए निक्की की हत्या की साजिश रचने के आरोप में साहिल गहलोत के पिता वीरेंद्र सिंह, भाइयों आशीष और नवीन, दोस्तों लोकेश और अमर को गिरफ्तार कर लिया। इतना ही नहीं गिरफ्तार आरोपी नई दिल्ली पुलिस में सिपाही है।
हत्या की साजिश में साहिल के पिता-दोस्त समेत 5 गिरफ्तार
सूत्रों के अनुसार पुलिस हिरासत में रिमांड के दौरान साहिल गहलोत से पूछताछ की गई। साथ ही साथ साहिल ने अपना पूरा प्लान बताया और कहा कि निक्की की हत्या के बाद उसने इसकी जानकारी अन्य सह आरोपियों को दी थी। इसके बाद सभी 5 सह-आरोपियों (पिता, दो चचेरे भाई, आशीष और नवीन और दो दोस्त अमर और लोकेश) से पूछताछ की गई। हैरान करने वाला तथ्य ये सामने आ रहा है कि साहिल और निक्की की शादी अक्टूबर 2020 में ही नोएडा के एक आर्य समाज मंदिर में हुई थी। साहिल का परिवार इस शादी से नाखुश था इसलिए वे निक्की को रास्ते से हटाना चाहते थे।
साहिल के परिवार ने दिसंबर 2022 में उसका रिश्ता तय किया और लड़कियों से छुपाया कि साहिल पहले से शादीशुदा है। पुलिस ने रिमांड के दौरान साहिल और निक्की के मैरिज सर्टिफिकेट भी बरामद किए हैं। इतना ही नहीं निक्की की बॉडी को फ्रिज में छुपाने में उसके दोस्त और कजिन ने उसका साथ दिया था। बता दें फिलहाल निक्की मर्डर केस में जांच जारी है और लगातार नए-नए खुलासे पुलिस इस केस में कर रही है।