पार्टी ड्रग रखने के मामले में नाइजीरियाई नागरिक को 12 साल की जेल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पार्टी ड्रग रखने के मामले में नाइजीरियाई नागरिक को 12 साल की जेल

नयी दिल्ली : पार्टी ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले नाइजीरिया के 44 साल के एक व्यक्ति को दिल्ली

नयी दिल्ली  : पार्टी ड्रग्स की आपूर्ति करने वाले नाइजीरिया के 44 साल के एक व्यक्ति को दिल्ली की एक अदालत ने 12 साल के कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उसे निषिद्ध पदार्थ की वाणिज्यिक मात्रा रखने का दोषी पाया।। विशेष न्यायाधीश संजय गर्ग ने उस व्यक्ति को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटांसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के प्रावधानों के तहत दोषी ठहराया गया। उसके पास 44 ग्राम एक्सटैसी नामक मादक पदार्थ पाया गया। सजा के अलावा उसपर एक लाख रऊपये का जुर्माना लगाया गया। अदालत ने दोषी जैक्सन नवाओबियारा ओबिन्ना को 12 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। वह फिलहाल पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में रहता है।

(भाषा)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 20 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।