दिल्ली में सुबह सुहावना मौसम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में सुबह सुहावना मौसम

NULL

राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह आंशिक बदली छाई रही और मौसम सुहावना रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

 मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, ‘दिनभर आसमान में आंशिक बदली छाई रहेगी। इसके प्रभाव से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।’ आद्र्रता का स्तर सुबह 8.30 बजे 63 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।