दिल्ली हत्याकांड में नया खुलासा : हत्या से पहले साक्षी की सहेली के ब्वॉयफ्रेंड ने साहिल को उससे दूर रहने की दी थी चेतावनी ! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली हत्याकांड में नया खुलासा : हत्या से पहले साक्षी की सहेली के ब्वॉयफ्रेंड ने साहिल को उससे दूर रहने की दी थी चेतावनी !

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में रविवार शाम 16 वर्षीय साक्षी की 20 वर्षीय साहिल ने बेरहमी से

ये मामला दिल्ली के शाहबाद डेयरी का है जहां में बीते रविवार साहिल नाम के एक शख्स ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए 16 साल की साक्षी का बीच रास्ते में कत्ल कर दिया।
जहां अब साक्षी के तीन दोस्तों को पुलिस ने जांच अधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि साक्षी के तीन दोस्तों अजय उर्फ झबरू, भावना और नीतू को मामले के संबंध में आवश्यक जानकारी देने के लिए कहा गया है। तीनों साक्षी और साहिल के बीच के मुद्दों से वाकिफ थे।
पुलिस के अनुसार , शनिवार को साक्षी और उसकी सहेली भावना के ब्वॉयफ्रेंड अजय ने साहिल को उससे दूर रहने की चेतावनी दी. झबरू ने कहा कि हम शनिवार को साहिल से मिले और दूर रहने को कहा। लेकिन हमें उसके इरादों के बारे में पता नहीं था।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि साहिल ने हत्या वाले दिन दोपहर में शराब पी थी। साक्षी जब अपनी दोस्त नीतू के बेटे की बर्थडे पार्टी में शामिल होने जा रही थी, तब साहिल ने साक्षी को करीब 20 बार चाकू मारा। इतना ही नहीं साहिल ने उसे कई बार बड़े पत्थर से मारकर कुचल दिया था।
एक अधिकारी ने बताया कि हत्या करने के बाद साहिल ने पुलिस से बचने के लिए अपना फोन बंद कर दिया था. इसके बाद वह उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर भाग गया। हालांकि पुलिस ने आरोपी साहिल को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। साहिल ने साक्षी की हत्या जिस चाकू से की थी वह पुलिस अभी तक नहीं ढूंढ पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − four =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।