New Delhi: रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, FSL की टीम ने शुरू की जांच-पड़ताल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

New Delhi: रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसा, करंट लगने से महिला की मौत, FSL की टीम ने शुरू की जांच-पड़ताल

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें स्टेशन परिसर में करंट लगने

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा हो गया है। बता दें स्टेशन परिसर में करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है। महिला की मौत से हड़कंप रेलवे स्टेशन मच गया। दिल्ली पुलिस की तरफ से जानकारी दी गई है कि फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है और जांच-पड़ताल की गई है। मृतक महिला के शव को लेडी हार्डिंग अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। 
बारिश से जलभराव की स्थिति कई जगहों पर बनी हुई हैं
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह प्रीत विहार की रहने वाली साक्षी आहूजा अपने भाई के साथ गर्मियों की छुट्टी बिताने के लिए दिल्ली से बाहर जाने वाली थीं। रेलवे स्टेशन पर वो ट्रेन पकड़ने के लिए आई थीं। लेकिन मॉनसून की पहली बारिश से जलभराव की स्थिति कई जगहों पर बनी हुई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहाड़गंज की तरफ से साक्षी रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ रही थीं।
 रेलवे स्टेशन परिसर में कई जगहों पर पानी भरा हुआ था। जैसे ही साक्षी ने पानी से बचने के लिए एक बिजली के खंभे को पकड़ा उन्हें करंट का जोरदार झटका लगा और वो करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने के बाद साक्षी को अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई। साक्षी के परिवार में दो छोटे बच्चे हैं। साक्षी भोपाल शताब्दी ट्रेन पकड़ने के लिए यहां आई थीं।
बिजली की तार की चपेट में आने से महिला की मौत 
दरसअल, दिल्ली और मुंबई दोनों ही जगहों पर मॉनसून के आगमन के साथ ही रविवार को काफी बारिश हुई है। दिल्ली में सुबह से ही बारिश हो रही है। दिल्ली के कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं और इससे लोगों को आवाजाही में भी परेशानी हो रही है। कुछ ऐसा ही हाल मुंबई का भी है और वहां भी बारिश का पानी सड़कों पर आने से लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। मॉनसून की बारिश के साथ ही दिल्ली में बड़ा हादसा भी हो गया और बिजली की तार की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।