धरती को बचाने के लिए प्रकृति से जुड़ना जरूरी: मोदी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

धरती को बचाने के लिए प्रकृति से जुड़ना जरूरी: मोदी

NULL

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने लोगों से प्रकृति के साथ जुडऩे को कहा उन्होंने पृथ्वी को एक बेहतर ग्रह बनाने की जरूरत पर बल दिया। श्री मोदी जी ने ट्वीट संदेश पर कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा और धरती को एक बेहतर ग्रह बनाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने के लिए विश्व पर्यावरण दिवस एक सही समय है।

हम उन सभी लोगों और संगठनों को सलाम करते हैंं जो पर्यावरण के संरक्षण की दिशा में प्रयास करते है। उन्होंने कहा इस साल विश्व पर्यावरण दिवस का विषय लोगों को प्रकृति से जोडऩा है जो एक तरह से खुद अपने आप से जुडऩे का तरीका है।

2 35पिछले सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिका को पेरिस जलवायु समझौते से अलग करने की घोषणा पर प्रतिक्रिया में प्रधानमंत्री ने साफ कहा था कि ‘पेरिस या नो पेरिस’ इससे भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि प्रकृति का संरक्षण आज से नहीं बल्कि अनादिकाल से भारत की सभ्यता संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति भारत वचनबद्ध है।

1 50

मौजूदा पीढ़ी को भावी पीढिय़ों से एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पृथ्वी पर रहने का अधिकार छीनने को कोई हक नहीं है। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 1 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।