Girl in a jacket

शरद पवार की अध्यक्षता में 7 दिसंबर को एनसीपी कार्यसमिति की बैठक

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में 7 दिसंबर को पार्टी की कार्यसमिति की बैठक बुलाई गयी है। पांच राज्यों के चुनाव से ठीक पहले पार्टी की अहम बैठक शरद पवार के आवास पर दिल्ली में आयोजित की जाएगी।
एनसीपी ने पार्टी के सभी कार्य समिति के सदस्यों को इस बैठक में मौजूद रहने के लिए कहा है। संसद सत्र के दौरान इस बैठक में पार्टी नेताओं की ओर से शीतकालीन सत्र में उठाये जा रहे मुद्दों को लेकर भी चर्चा की जाएगी। पार्टी प्रमुख शरद पवार अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात करते हैं। इसलिए तमाम मुद्दों पर बैठक में रणनीति बनाई जाएगी।

ममता ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- ‘हम कहना चाहते हैं, भाजपा हटाओ, देश बचाओ

बुधवार को ममता बनर्जी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने संवाददाताओं से कहा था, बीजेपी का विरोध करने वालों का साथ आने को लेकर स्वागत है। किसी को बाहर करने का सवाल ही नहीं है। हमने मौजूदा स्थिति और सभी समान विचारधारा वाले दलों को साथ आने और बीजेपी का एक मजबूत विकल्प प्रदान करने की आवश्यकता पर चर्चा की है। इस समय नेतृत्व कोई मुद्दा नहीं है। हमें एकजुट होकर बीजेपी के खिलाफ काम करने की जरूरत है।
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के गठबंधन की सरकार है। ऐसे में टीएमसी से नजदीकी कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। खासतौर पर ऐसे समय में जब टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और पार्टी के राजनीतिक सलाहकार प्रशांत किशोर लगातार कांग्रेस पार्टी पर निशाना साध रहे हैं। साथ ही पार्टी का विस्तार करने के लिए लगातार टीएमसी में कांग्रेस के नेताओं को शामिल कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।