नरेंद्र मोदी ने किया विकास, केंद्र में फिर बनेगी भाजपा सरकार : शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नरेंद्र मोदी ने किया विकास, केंद्र में फिर बनेगी भाजपा सरकार : शाह

अमित शाह ने केंद्र में एक बार फिर भाजपा की अगुवाई में राजग सरकार बनने का दावा करते

सिवनी : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने केंद्र में एक बार फिर भाजपा की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बनने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी की सरकार ही देश का सही मायनों में विकास कर सकती है।

शाह ने मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के लखनादौन में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्र की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार के कार्यकाल के दौरान देश में घुसपैठिये घुसते रहे, क्योंकि इसमें कांग्रेस को वोट बैंक दिखता था। असम में भाजपा की सरकार आई, तो राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के जरिए 40 लाख घुसपैठियों को चिह्नित करने का काम किया गया।

amit shah

मध्य प्रदेश में बोले अमित शाह – मोदी फोबिया से ग्रस्त है विपक्ष

उन्होंने कहा कि केंद्र में एक बार फिर भाजपा सरकार बनने के बाद घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर किया जाएगा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है जबकि भाजपा सरकार किसानों का गेहूं, चावल, मक्का समर्थन मूल्य के साथ खरीदने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने विकास की नई ऊचाईयां तय की है। हालांकि, केंद्र की पूर्ववर्ती सरकार ने इसमें अवरोध डालने की हरसंभव कोशिश की। उन्होंने कहा कि सोनिया-मनमोहन की सरकार ने प्रदेश के लिए 1,34,190 करोड़ रुपये दिए। लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार की सरकार ने 14वें वित्त आयोग में मध्यप्रदेश को 3,44,126 करोड़ रुपये देने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।