मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : CBI ने एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड : CBI ने एक और व्यक्ति को किया गिरफ्तार

सीबीआई ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर शुक्रवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसे

सीबीआई ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड को लेकर शुक्रवार को एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया।

मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के पूर्व कर्मचारी गौरव कुमार उर्फ मोटू को यहां गिरफ्तार करने के बाद शहर की विशेष पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अदालत में पेश किया गया।

विशेष पॉक्सो न्यायाधीश आर पी तिवारी ने मोटू को चार दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इसके साथ मामले में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

अदालत ने जांच एजेंसी को कुछ कंकालों के अवशेष फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की भी मंजूरी दे दी। ये अवशेष इस हफ्ते की शुरूआत में यहां एक श्मशानघाट में की गयी खुदाई में मिले थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।