Muharram: दिल्ली के कई इलाकों में आज निकाला जाएगा ताजिया जुलूस, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Muharram: दिल्ली के कई इलाकों में आज निकाला जाएगा ताजिया जुलूस, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

देशभर में शनिवार को मुर्हरम मनाया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली में भी कई इलाकों में ताजिया

देशभर में शनिवार को मुर्हरम मनाया जा रहा है। इस दौरान दिल्ली में भी कई इलाकों में ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। सबसे बड़ा जुलुस पुरानी दिल्ली से निकाला जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। दिल्ली पुलिस ने मोहर्रम जुलूस को ध्यान में रखते हुए 29 जुलाई को ट्रैफिक सिस्टम में बदलाव किया है। 
दक्षिण दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की संभावना 
आपको बता दें इस वजह से सुबह 11 से रात 9 बजे तक कुछ सड़कों पर भीषण जाम लग सकता है। ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जुलूस सुबह 11 बजे छत्ता शहजाद कला महल से चलकर पहाड़ी भोजला, चितली कबर, मटिया महल चौक, जामा मस्जिद, चावड़ी बाजार, चौक हौज काजी, अजमेरी गेट, पहाड़गंज पुल जाएगा। वहां से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, चेम्सफोर्ड रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, पटेल चौक, संसद चौक, रफी मार्ग, कृषि भवन, सुनहरी बाग रोड, कृष्णा मेनन मार्ग, तुकलक रोड, अरबिंदो मार्ग होते हुए शाम को लोधी कॉलोनी स्थित कर्बला पर समाप्त होगा। इस दौरान मध्य जिला, नई दिल्ली और दक्षिण दिल्ली में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं।
यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा- पुलिस
दरअसल, ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक यातायात के सुचारू प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए जामा मस्जिद रोड/चावड़ी, आसफ अली रोड, जेएलएन मार्ग, नई सड़क, पंचकुइयां रोड, आउटर कनॉट प्लेस, संसद मार्ग, रफी मार्ग, तुगलक रोड, अशोक रोड, बाराखंभा रोड, केजी मार्ग, जनपथ, लोधी रोड, जोर बाग सड़क पर दोपहर 12 बजे से रात साढ़े नौ बजे तक यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।