मध्य प्रदेश : इंदौर में नगर निगम अफसर के ठिकानों पर छापे - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मध्य प्रदेश : इंदौर में नगर निगम अफसर के ठिकानों पर छापे

जीवन बीमा निगम के कई पॉलिसी मिली है। बैंक लाकर्स की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पता

मध्य प्रदेश में इंदौर के नगर निगम अधिकारी अभय सिंह राठौर के ठिकानों पर आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) ने गुरुवार सुबह छापा मारा। ईओडब्ल्यू सूत्रों के अनुसार, ‘राठौर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति, अनियमितता और रिश्तेदारों के नाम संपत्ति खरीदने की शिकायतें आई थीं।

इन्हीं शिकायतों के आधार पर ईओडब्ल्यू के कई दलों ने एक साथ उनके स्कीम नंबर 78, बजरंग नगर और गुलाब बाग के ठिकानों पर दबिश दी।’ ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक तौर पर कई करोड़ की संपत्ति का पता चला है। गुलाब बाग में राठौर का तीन मंजिला मकान, कार का शोरुम, भूखंड है। इसके अलावा अधिकारियों को यहां जीवन बीमा निगम के कई पॉलिसी मिली है। बैंक लाकर्स की जानकारी भी जुटाई जा रही है।  पता चला है कि राठौर असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर पदस्थ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।