MP Election 2023: अब MP के चुनावी मैदान में उतरेगी AAP, 230 सीटों पर लडे़ेंगे चुनाव - Punjab Kesari
Girl in a jacket

MP Election 2023: अब MP के चुनावी मैदान में उतरेगी AAP, 230 सीटों पर लडे़ेंगे चुनाव

मध्य प्रदेश में 2023 के अंतिम महीनों में चुनाव विधानसभा चुनाव होने है। इसलिए विधानसभा चुनाव से पहले

मध्य प्रदेश में  2023 के अंतिम महीनों में चुनाव विधानसभा  चुनाव होने है। इसलिए  विधानसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी और कांग्रेस सक्रिय नजर आ रहे थे। लेकिन अब तीसरे मोर्चे के रूप में आम आदमी पार्टी यहां चुनाव की तैयारी कर रही है। दिल्ली पंजाब गुजरात के बाद केजरीवाल यहां भी चुनाव लड़ने जा रहे है। 
संदीप पाठक ने किया खुलासा 
इसकी जानकारी संदीप पाठक ने पत्रकार से बात करते हुए कही है। उन्होंने कहा  एमपी की सभी 230 सीटों पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरेंगे। दिल्ली और पंजाब में किए गए विकास कार्यों के आधार पर प्रदेश में वोट मांगे जाएंगे। 1675512385 p[pp
आम आदमी पार्टी की एमपी इकाई को भंग किया था 
बता दें कुछ दिन पहले ही आम आदमी पार्टी की एमपी इकाई को भंग किया था। इसके बाद एमपी की कमान आप के संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक को सौंपी गई है। शनिवार को पाठक के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की बड़ी बैठक का आयोजन भी किया गया। बता दें  इस बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तय की गई। साथ ही संदीप पाठक ने कहा कि एक-डेढ़ महीने में फिर से मप्र इकाई का गठन कर दिया जाएगा।1675512394 oooo
बीजेपी-कांग्रेस से बोर हुई जनता
वहीं आम आदमी पार्टी के संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेसी से पूरी तरह से ऊब गई है। एमपी की जनता ने बीजेपी और कांग्रेस को पर्याप्त मौका दिया है।अब जनता आम आदमी पार्टी को मौका देगी। लोगों ने भी अब दिल्ली और पंजाब का विकास मॉडल देख लिया है। दिल्ली मॉडल को देखने के बाद ही पंजाब की जनता ने आपको मौका दिया। अब एमपी की जनता भी आम आदमी पार्टी को मौका देने जा रही है। जनता समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी राजनीति साफ-सुथरी करती है इसलिए जनता इस बार नई सरकार बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।