मोतीलाल वोरा ने की दिल्ली के स्कूलों में नशे के शिकार छात्रों के सर्वे की मांग - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मोतीलाल वोरा ने की दिल्ली के स्कूलों में नशे के शिकार छात्रों के सर्वे की मांग

सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस मुद्दे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसी मुद्दे पर उन्होंने एक

कांग्रेस के मोतीलाल वोरा ने आज पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में छात्रों के नशे के शिकार होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इस पर रोक लगाने के लिए प्रभावी उपाय किये जाने चाहिए। मोतीलाल वोरा ने शून्य काल के दौरान इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली के 368 स्कूलों के 8 से 11 वर्ष के 75037 बच्चों का सर्वे किया गया है जिनमें से 12627 बच्चों के नशीले पदार्थ लेने बात सामने आयी है। इनमें से 8142 बच्चे सुपारी के साथ अफीम लेते हैं जबकि 2410 बीड़ी- सिगरेट पीते हैं और 223 शराब पीते हैं।
उन्होंने पूरे दिल्ली के स्कूलों का सर्वे कराने तथा इस पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नशे के सामान स्कूलों के निकट मिलते हैं और कुछ केमिस्ट भी इसे उपलब्ध कराते हैं। सभापति एम वेंकैया नायडू ने इस मुद्दे को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसी मुद्दे पर उन्होंने एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव को स्वीकृत किया है जिस पर सदस्य अपनी राय व्यक्त कर सकते हैं।
1561979990 nesha
 
कांग्रेस की विप्लव ठाकुर ने धर्मशाला से दिल्ली के हवाई किराया का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे पूर्वोत्तर के तर्ज पर लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर एयर इंडिया का किराया 20 हजार से 25 हजार तक पहुंच जाता है जो बहुत अधिक है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला एक पर्यटन स्थल है जहां लोग जाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।