तो अनंतकाल तक पीएम रहेंगे मोदी : केजरीवाल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

तो अनंतकाल तक पीएम रहेंगे मोदी : केजरीवाल

केजरीवाल ने मोदी पर देश चलाने के लिए तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि अगर केन्द्र में अगली सरकार भाजपा की बनी तो नरेन्द्र मोदी अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे क्योंकि फिर देश में 2019 के बाद कोई चुनाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उक्त बातें रविवार को नई दिल्ली स्थित कांस्टीट्यूशनल क्लब में नीरज कुमार, संजय बासू और शशि शेखर द्वारा लिखित किताब ‘वादा फरामोशी’ का विमोचन करते समय कही।

केजरीवाल ने मोदी पर देश चलाने के लिए तानाशाह एडोल्फ हिटलर की युक्तियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से भगवा दल की हार सुनश्चित करने को अपील की। उन्होंने कहा कि आज, हर देशभक्त का लक्ष्य मोदी सरकार को किसी भी कीमत पर सत्ता में वापस आने से रोकना होना चाहिए। अगर भाजपा 2019 में सत्ता में आई तो, वह (मोदी) अनंतकाल के लिए प्रधानमंत्री बने रह जाएंगे।

केजरीवाल ने आगाह किया कि अगर मोदी एक बार फिर प्रधानमंत्री बने तो देश में फिर चुनाव नहीं होगा। मुख्यमंत्री ने गुड़गांव में एक मुस्लिम परिवार के साथ की गई पिटायी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को बिना किसी कारण के पीटा जा रहा है, उत्पीड़ित किया जा रहा है।

आप ने फिर जलाया भाजपा का घोषणा पत्र
पूर्णराज्य के आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी (आप) के सभी मंडल पदाधिकारियों ने रविवार को अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा के 2014 के घोषणा पत्र जलाये। इस दौरान मंडल पदाधिकारियों के साथ बूथ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। आप कार्यकर्ताओं ने सभी जगहों पर भाजपा के झूठे घोषणा पत्र को जलाया गया और जनता को भाजपा के दोहरे चरित्र के बारे में बताया।

कि किस प्रकार से भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली को पूर्णराज्य का दर्जा देने का वादा किया था। जीतने के बाद भाजपा के सातों सांसदों में से एक ने भी, पांच साल के अंदर, सदन में एक बार भी दिल्ली के लिए पूर्णराज्य की मांग नहीं की और दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात करने का काम किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।