Modi बोले- Maharashtra Election में विभाजनकारी ताकतों और परिवारवाद की हार, 50 साल की सबसे बड़ी जीत - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Modi बोले- Maharashtra Election में विभाजनकारी ताकतों और परिवारवाद की हार, 50 साल की सबसे बड़ी जीत

PM Modi Address: दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पीएम मोदी का संबोधन शुरू है। वो अलग-अलग राज्यों के

PM Modi Address Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत जय भवानी-जय शिवाजी के नारे के साथ की। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में विकासवाद और सुशासन की जीत हुई। झूठ और विभाजनकारी ताकतों की हार हुई है। परिवारवाद हारी है।

छत्रपति शिवाजी की पावन धरती ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबा साहेब आंबेडकर, सावित्री फुले, बाला साहेब ठाकरे की पावन धरती ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। पिछले 50 साल में किसी पार्टी, किसी भी प्री-पोल अलायंस के लिए यह सबसे बड़ी जीत है।

लोकसभा में बढ़ रही एक और सीट: मोदी

उन्होंने कहा कि लोकसभा में एनडीए की एक और सीट बढ़ रही है। यूपी, उत्तराखंड, राजस्थान ने भाजपा को खूब समर्थन मिलाहै। असम की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया। एमपी में भी हमें सफलता मिली है। बिहार में एनडीए का समर्थन बढ़ा है। यह दिखाता है कि देश केवल विकास चाहता है। मैं मां-बहनों, किसानों, युवाओं, जनता का नमन करता हूं। मैं झारखंड की जनता को भी नमन करता हूं। वहां के विकास के लिए हमें और काम करेंगे।

महाराष्ट्र की जनता ने दिया लगातार 3 बार जनादेश

मोदी ने आगे कहा कि महाराष्ट्र देश का 6वां राज्य है, जहां की जनता ने भाजपा को लगातार तीसरी बार जनादेश दिया है। गोवा, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा, एमपी, बिहार में भी एनडीए लगातार तीन बार जीत दर्ज कर चुका है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + eleven =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।