सरकारी स्कूलों में मिल रही आधुनिक सुविधाएं : केजरी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सरकारी स्कूलों में मिल रही आधुनिक सुविधाएं : केजरी

NULL

नई दिल्ली : दिल्ली के सरकारी स्कूलों में भी अब निजी स्कूलों की तरह आधुनिक सुविधाएं मिल रही है। यह कहना है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का। शनिवार को एनी बेसेंट सर्वोदय कन्या विद्यालय, पॉकेट बी, मयूर विहार फेस 2 और राजकीय सर्वोदय कन्या-बाल विद्यालय वेस्ट विनोद नगर में स्वीमिंग पूल का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि देश में आजादी के बाद से दो तरह की शिक्षा प्रणाली रही है। अगर आपके पास पैसा है तो आप अपने बच्चों को निजी स्कलों में पढ़ा सकते हैं और यदि आप गरीब हैं तो अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजेंगे। पहले कहा जाता था कि सरकारी स्कूलों की सूरत नहीं बदली जा सकती।

लेकिन आप सरकार ने तीन साल में दिखा दिया कि यदि नीयत साफ हो तो सरकारी स्कूल ही बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली के स्कूलों की सूरत बदल सकती है तो देश के सरकारी स्कूल भी बेहतर हो सकते हैं। शिक्षा राष्ट्र निर्माण की असली बुनियाद है। देश का भविष्य इन बच्चों की मुट्ठी के अंदर है। यही देश का भविष्य है। यही देश का नाम करेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार, शिक्षा पर 12 हजार करोड़ रुपये खर्च नहीं कर रही है बल्कि हम इससे देश के भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।