AAP विधायक अलका लांबा ने पार्टी को कहा गुड बाय, कांग्रेस का थाम सकती है हाथ - Punjab Kesari
Girl in a jacket

AAP विधायक अलका लांबा ने पार्टी को कहा गुड बाय, कांग्रेस का थाम सकती है हाथ

चांदनी चौक से विधायक अलका ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की, हालांकि उन्होंने अभी कांग्रेस में

आम आदमी पार्टी (आप) की बागी नेता अलका लंबा ने आज पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। चांदनी चौक से विधायक अलका ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। अलका ने ट्वीट में लिखा, आप को “गुड बाय” कहने का समय आ गया है। पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देना। पिछली 6 साल की यात्रा मेरे लिए एक बड़ी सीख है।
बीते मंगलवार को अलका लांबा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद से ये अटकलें तेज हो गई हैं वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। चांदनी चौक से विधायक अलका ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की, हालांकि उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया। 

उल्लेखनीय है कि लांबा पिछले कुछ समय से आप नेतृत्व खासकर पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली से नाराज़ चल रही थीं। केजरीवाल पर पार्टी में मनमानी करने का आरोप लगते हुए वह इसका सार्वजनिक तौर पर कई बार मुखर विरोध कर चुकी है। 

दिल्ली में अगले साल जनवरी में संभावित विधानसभा चुनाव के पहले लांबा ने आप छोड़ने की घोषणा कर कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों को हवा दे दी है। हाल ही में लांबा ने कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाक़ात की थी। फ़िलहाल लांबा ने अपनी भविष्य की रणनीति के बारे में कोई स्पष्ट ख़ुलासा नहीं किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।