सुबह से दिल्ली में छाई रही धुंध - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सुबह से दिल्ली में छाई रही धुंध

NULL

दिल्ली के कई इलाकों में आज धुंध होने की वजह न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत तापमान से पांच डिग्री अधिक था। दिल्ली के कई इलाके धुंध में रहे जिसकी वजह से आम लोगो को भी दिक्कत हुई।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि लगभग सुबह पांच बजे दृश्यता 1200 मीटर थी जो लगभग सुबह आठ बजे गिरकर 700 मीटर रह गई। अधिकारी ने बताया कि पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। उन्होंने बताया कि लगभग सुबह आठ बजे आर्द्रता का स्तर 84 प्रतिशत था। कल न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।