मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत : डॉक्टर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

मिश्रा को अस्पताल में भर्ती कराने की जरूरत : डॉक्टर

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री की भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही और

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री की भूख हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी रही और उनके स्वास्थ्य की जांच करने वाली डॉक्टरों की टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराये जाने की सलाह दी है। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे मिश्रा मांग कर रहे हैं कि आम आदमी पार्टी (आप) को अपने पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी देनी चाहिये। आप ने इसके उलट उनपर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया है। उनकी जांच करने वाले अरूणा आसफ अली अस्पताल के डॉक्टर जावेद सलाम ने कहा, ”उनका रक्त शर्करा स्तर 81 एमजी-डीएल तक गिर गया है और उन्हें तत्काल नली के माध्यम से तरल पदार्थ चढ़ाये जाने की जरूरत है।

शरीर में नमक की मात्रा कम होने से वह निर्जलीकरण की तरफ जा रहे है। इसलिये हमने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने की सलाह दी है। ”सलाम ने कहा कि मिश्रा ने हालांकि भर्ती होने से इनकार किया है। इससे पूर्व आज सुबह मिश्रा की मां ने मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल को एक पत्र लिखकर उनके पुत्र के बारे में झूठ फैलाने का आरोप लगाया। दरअसल आप नेताओं ने एक तस्वीर ट्वीट की है, जिसमें दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और मिश्रा एक साथ दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ही उन्हें इस बात के लिए मजबूर किया कि वह कपिल को राजनीति में आने को मनाएं। हालांकि कपिल इसके लिए तैयार नहीं थे।

– भाषा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।