नाबालिग लड़की ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर बलात्कार का लगाया आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

नाबालिग लड़की ने दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल पर बलात्कार का लगाया आरोप

एक नाबालिग लड़की ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इसके बाद कांस्टेबल

एक नाबालिग लड़की ने दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल पर बलात्कार का आरोप लगाया है। इसके बाद कांस्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
 
पुलिस ने बताया कि नाबालिग ने बृहस्पतिवार को शिकायत दर्ज करा कर आरोप लगाया कि न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ बलात्कार किया है। 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल विश्राम को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। 
उन्होंने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे मामले की सूचना मिलने के बाद लड़की का बयान दर्ज किया गया। 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें दोपहर करीब 12 बजे एक लड़की से सूचना मिली। उसने आरोप लगाया कि न्यू उस्मानपुर थाने में तैनात कांस्टेबल ने उससे बलात्कार किया है। 
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और पोक्सो कानून की संबंधित धाराओं में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।