दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, कुछ हिस्सों में विजिबलिटी लेवल में गिरावट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी, कुछ हिस्सों में विजिबलिटी लेवल में गिरावट

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोहरे की वजह से कुछ

दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोहरे की वजह से कुछ हिस्सों में दृश्यता का स्तर गिरकर 300 मीटर तक पहुंच गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने वाले ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ठंड से थोड़ी राहत मिली है।
राष्ट्रीय राजधानी में पूर्वी हवाओं और बादल छाए रहने की वजह से न्यूनतम तापमान बढ़कर आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बर्फ से ढके पश्चिमी हिमालय से बह रही उत्तर पश्चिमी हवाओं की तुलना में पूर्वी हवाएं कम ठंडी हैं। वहीं बादल की वजह से कुछ अवरक्त किरणों के वापस धरती की तरफ लौटने से न्यूनतम तापमाम में बढ़ोतरी हुई है।
श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली में न्यनतम तापमान फिर एक बार घटकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होगी। बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाली सर्द, शुष्क हवाओं की वजह से सोमवार तक न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।’’

गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड पर निर्णय आज, करीब 30 किलोमीटर के हो सकते हैं 3 रूट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।