राजधानी में साफ रहा आसमान, न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज, कल भारी बारिश का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार यानि आज सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार यानि आज सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को शहर में छिटपुट स्थानों में भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। विभाग ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सुबह तक सापेक्षिक आर्द्रता 75 फीसदी दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों ने शाम में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या गरज के साथ वर्षा का अनुमान जताया है। वहीं, अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शहर में मंगलवार को मानसून की पहली बारिश हुई। राष्ट्रीय राजधानी में मानसून आम तौर पर 27 जून तक आता है लेकिन इस बार यह 16 दिन की देरी से आया है। शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।