दिल्ली में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान

मौसम विभाग का अनुमान दिल्ली में छाय़ा रहेगा घना कोहरा

दिल्ली में शीतलहर का कहर जारी है जिससे दिल्ली में कड़ाके की ठंड औऱ घने कोहरे की चादर छाई रही। तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, दिन में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की उम्मीद है, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, साथ ही आगामी दिनों में घना कोहरा की भी संभावना है।

 कोहरे में विमानों ने भरी उड़ान

दिल्ली में सर्द हवाएं चल रही है साथ ही कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो गई है लेकिन शहर में कोहरे की स्थिति के बीच इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन सामान्य रहा। विमान निर्धारित समय से उड़ान भर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।