सूरज की तपिश से और चढ़ा पारा, दिल्ली में 42 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, लू को लेकर येलो अलर्ट जारी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सूरज की तपिश से और चढ़ा पारा, दिल्ली में 42 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, लू को लेकर येलो अलर्ट जारी

दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ अलग-अलग

दिल्ली में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग ने शनिवार को कुछ अलग-अलग स्थानों पर लू चलने की आशंका है जताई है। राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार का दिन इस मौसम में अब तक सबसे गर्म रहा। मौसम विज्ञान (आईएमडी) के अनुसार, अक्षरधाम के पास स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तापमान सबसे ज्यादा 41.9 डिग्री सेल्सियस था। पीतमपुरा और फरीदाबाद में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.4 डिग्री और 41.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Delhi Weather Update: दिल्ली में भीषण गर्मी से नहीं राहत, गर्म लू के साथ  अप्रैल में अधिक हुआ तापमान
आईएमडी ने बताया कि शुक्रवार को नजफगढ़ और रिज में 40.8 डिग्री सेल्सियस और पूसा में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोधी रोड, आयानगर और पालम में क्रमश: 39.4, 39.1 और 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने शनिवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है। 
Delhi Weather: दिल्ली में डराने लगी गर्मी! 33 डिग्री तक पहुंचा पारा, जानें  फरवरी में क्यों बढ़ रहा तापमान? - Delhi Weather Update Temperature in Delhi  reached 33 degrees in February
सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं अन्य स्टेशनों पर यह 42-43 डिग्री सेल्सियस को छू सकता है। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, जनता को गर्म मौसम के दौरान सावधानी बरतने और शरीर में पानी बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।