सत्येंद्र जैन से मुलाकत कर दिल्ली सीएम ने तस्वीर ट्वीट कर की साझा, सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सत्येंद्र जैन से मुलाकत कर दिल्ली सीएम ने तस्वीर ट्वीट कर की साझा, सत्येंद्र जैन के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल रविवार को पूर्व स्वस्थ मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात

आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय संयोजक दिल्ली मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल रविवार को  पूर्व स्वस्थ मंत्री सत्येंद्र जैन से  मुलाकात के लिए  (एल एन जे पी ) अस्तपताल गए। लोक नायक जय प्रकाश अस्पताल में मुलाकात के बाद केरीवाल ने एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया ,”बहादुर से मिला .. नायक।  पिछले साल जैन को धन शोधन के आरोप में  (ई डी ) गिरफ्तार किया था। जिसके बाद वो दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है जहा उन्हें बाथरूम में गिरने से चोट आई।   

मामूली चोटों के साथ दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती
दिल्ली की तिहाड़ जेल के बाथरूम में गुरुवार को फिसलकर गिरने के बाद जेल में बंद आप नेता सत्येंद्र जैन को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिछले साल से तिहाड़ जेल में बंद जैन को पहले मामूली चोटों के साथ दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले गुरुवार को तिहाड़ जेल में जैन के घायल होने के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘ईश्वर सब देख रहा है।’”जो व्यक्ति जनता को अच्छा इलाज और अच्छा स्वास्थ्य देने के लिए दिन-रात काम कर रहा था, आज एक तानाशाह उस अच्छे इंसान को मारने पर उतारू है। उस तानाशाह का एक ही विचार है – सबको खत्म करना, वह केवल “मैं” में रहता है। वह केवल खुद को देखना चाहता है। 
सत्येंद्र जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना 
भगवान सब देख रहा है, वह सभी के साथ न्याय करेगा, “दिल्ली के सीएम ने हिंदी में ट्वीट किया

।उन्होंने ट्वीट किया, ”मैं ईश्वर से सत्येंद्र जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। ईश्वर उन्हें इन प्रतिकूल परिस्थितियों से लड़ने की शक्ति दे।”प्रवर्तन निदेशालय ने जैन को पिछले साल 30 मई को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया था। ईडी का मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक शिकायत पर आधारित है, जिसमें आरोप लगाया गया था कि सत्येंद्र जैन ने 14 फरवरी, 2015 से 31 मई, 2017 तक विभिन्न व्यक्तियों के नाम पर चल संपत्ति अर्जित की थी, जिसका वह संतोषजनक हिसाब नहीं दे सके। के लिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।