DMC अधिनियम के तहत MCD अब केंद्र के प्रति जवाबदेह: BJP - Punjab Kesari
Girl in a jacket

DMC अधिनियम के तहत MCD अब केंद्र के प्रति जवाबदेह: BJP

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी से हार का सामना करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को कहा कि संशोधित दिल्ली नगर निगम (डीएमसी) अधिनियम के अनुसार नगर निकाय अब केंद्र के अधीन आता है और दिल्ली सरकार के प्रति जवाबदेह नहीं है।
आम आदमी पार्टी (आप) ने चार दिसंबर को हुए चुनावों में जीत हासिल कर नगर निगम में भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया है। केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने 250 वार्डों में से 134 पर जीत हासिल की, जबकि भाजपा ने केवल 104 वार्ड में जीत दर्ज की।
भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की दिल्ली सरकार या विधानसभा के प्रति कोई जवाबदेही नहीं है। प्रवीण शंकर कपूर ने एक बयान में कहा, ‘‘ दिल्ली नगर निगम अधिनियम में संशोधन के बाद एमसीडी अब केंद्र सरकार या उसके प्रतिनिधि उपराज्यपाल के अधीन है। नगर निगम दिल्ली सरकार या विधानसभा के प्रति जवाबदेह नहीं है। ’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।