समिट स्थल कूच करते कांग्रेसी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

समिट स्थल कूच करते कांग्रेसी गिरफ्तार

रायपुर में इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल की तरफ विरोध करने जा रही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने

देहरादून : पीएम के दून आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में धरना दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे भी उड़ाए। वहीं, रायपुर में इन्वेस्टर समिट के आयोजन स्थल की तरफ विरोध करने जा रही महिला कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जोगीवाला चौक पर गिरफ्तार कर लिया। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह से ही गांधी पार्क के समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरनास्थल पर पहुंचना शुरू हो गया था। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती दी कि वह गंगा की धरती दून आएं तो उन्हें जनता के सामने साफ करना होगा कि राफेल डील में उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की।

कांग्रेस के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि मोदी केवल जुमलेबाजी से देश को गुमराह का रहे हैं। पूर्व मंत्री गणेश गोदियाल ने कहा कि मोदी राफेल सौदे के बारे में कांग्रेस के सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं। इस मौके पर कांगेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छू रही कीमतों का मुद्दा उठाया। साथ ही कहा कि डॉलर की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में रोज गिर रही हैं।

उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट में बोले, पीएम मोदी-आज भारत की अर्थव्यवस्था और स्थिर हुई है

सभा को नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य, पूर्व विधायक विजयपाल, राजकुमार, गरिमा दसोनी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट आदि ने संबोधित किया। वहीं, रायपुर कूच करती महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने जोगीवाला में रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई। ये कार्यकर्ता रायपुर की तरफ कूच कर रहीं थी। पुलिस के रोकने पर वे धरने पर बैठ गई। इससे राजमार्ग पर जाम भी लग रहा। बाद में पुलिस ने विरोध करने वाली महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार
कर लिया।

– सुनील तलवाड़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।