आम आदमी पार्टी के कई अपमानित नेता पार्टी छोड़ेंगे : विजय गोयल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आम आदमी पार्टी के कई अपमानित नेता पार्टी छोड़ेंगे : विजय गोयल

विजय गोयल ने कहा कि अनिल वाजपेयी के भाजपा में आने से पूर्वी दिल्ली में विशेष रूप से

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्री एवं दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विजय गोयल ने कहा कि अनिल वाजपेयी के भाजपा में आने से पूर्वी दिल्ली में विशेष रूप से गांधी नगर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी मजबूत होगी। गोयल ने कहा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल बेवजह विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगा रहे थे। उनके विधायक ने स्वयं यह कहा है कि विधायकों को गधा और टुच्चा कहकर अपमानित किया जाता है।

इस कारण वे स्वयं अपनी मर्जी से विजय गोयल से मिले और भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई। गोयल ने कहा कि जो हालात आम आदमी पार्टी के हो गए हैं, भ्रष्टाचार से लड़ने की जगह, भ्रष्टाचार करने लग गए हैं और पार्टी में जिस तरह से अपमानित किया जा रहा है, उसके चलते अभी और भी विधायक पार्टी छोड़ेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि केजरीवाल हमसे ट्वीट कर पूछ रहे हैं कि हमने विधायकों से क्या लेन-देन किया। मैं पूछना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी के 6 विधायक ऐसे हैं, जो पहले भाजपा में थे, क्या उनकी भी खरीद-फरोख्त की गई ? गोयल ने कहा कि केजरीवाल मुद्दों की बात करें। भाजपा से खुद उनके विधायक वहां से अपमानित और तंग होकर संपर्क कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।