दिल्ली में आयोजित G- 20 सम्मेलन में कई विदेशी नेता करेंगे शिरकत, पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था के दिए आदेश- अमित शाह - Punjab Kesari
Girl in a jacket

दिल्ली में आयोजित G- 20 सम्मेलन में कई विदेशी नेता करेंगे शिरकत, पुलिस को ट्रैफिक व्यवस्था के दिए आदेश- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2023 दिल्ली पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2023 दिल्ली पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा क्योंकि इस साल राष्ट्रीय राजधानी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया भर से अंतरराष्ट्रीय व्यक्तियों की मेजबानी करेगी। दिल्ली पुलिस के 76वें स्थापना दिवस परेड में उन्होंने एएसआई शंभू दयाल को भी श्रद्धांजलि दी है, जिनकी पिछले महीने पश्चिमी दिल्ली के मायापुरी में एक चोर ने हत्या कर दी थी।
 पुलिस कर्मी शंभू दयाल के बलिदान पर बोले शाह
उन्होंने कहा, मैं एएसआई शंभू दयाल को श्रद्धांजलि देता हूं जिनके सर्वोच्च बलिदान से सभी की आंखों में आंसू आ गए। दयाल (57) को मायापुरी में मोबाइल फोन छीनने के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति ने कई बार चाकू मारा था। चार दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद दयाल ने आठ जनवरी को दम तोड़ दिया था।
अब लोगों को मिल सकेगा जल्दी पासपोर्ट
गृह मंत्री ने दिल्ली पुलिस की ‘एमपासपोर्ट सेवा’ पहल का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, दिल्ली में रहने वाले लोगों को अब अपने पासपोर्ट के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि उन्हें पहले के 15 दिनों की जगह अब पांच दिनों के भीतर पुलिस की मंजूरी मिल जाएगी।
पुलिस को जी-20 के लिए ट्रैफिक के पुख्त करने को कहा इंतजाम 
शाह ने कहा कि भारत के जी20 की अध्यक्षता संभालने के साथ, 2023 खास महत्व रखता है। शाह ने कहा, दिल्ली पुलिस के लिए 2023 एक महत्वपूर्ण वर्ष होगा क्योंकि भारत जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। ट्रैफिक और सुरक्षा के लिहाज से शहर की पुलिस को सतर्क रहना होगा क्योंकि कई देशों के प्रमुख यहां आएंगे।
लोगों की मदद करने में पुलिस की अहम भूमिका
 उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान, दिल्ली पुलिस का मानवीय पक्ष सभी ने देखा जब कर्मियों ने बुजुर्गों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की मदद की। केंद्रीय मंत्री ने कहा, उस दौरान बहुत से सुरक्षाकर्मियों की जान भी गई।
370 समाप्त करने पर भी की चर्चा
केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि 2019 में संविधान के अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद, कश्मीर ने आतंकी गतिविधियों में कमी और पर्यटन को फिर से शुरू करने के साथ एक बड़ा बदलाव देखा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूर्वोत्तर में वामपंथी चरमपंथ और उग्रवाद की घटनाओं में भी उल्लेखनीय गिरावट देखी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।